Breaking

Thursday 30 September 2021

Present indefinite tense in hindi | हिन्दी में प्रजेंट टेंस

Present indefinite tense in hindi | हिन्दी में प्रजेंट टेंस

 

Present indefinite tense


पहचान-

 जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं हो तो वह Present indefinite tense होता है।

विधि -


साधारण वाक्य में एकवचन का कर्ताओ के साथ मुख्य क्रिया की पहली अवस्था के साथ s या es जोड़ते हैं और बहुवचन कर्ताओं के साथ नहीं जोड़ते हैं ।
साथ ही सहायक क्रिया भी नहीं लगाते


negative व interrogative sentences मुख्य क्रिया की पहली अवस्था में s या es नहीं जोड़ते हैं ।

एकवचन कर्ता(he,she, it,name) के साथ सहायक क्रिया does लगाते हैं तथा
 बहुवचन कर्ता ( I,we,you,they) के साथ सहायक क्रिया do लगाते हैं |


structure in english - subject+H.V.+M.V+Object+O.W.


structure in hindi - 
कर्ता + सहायक क्रिया + मुख्य क्रिया + कर्म + अन्य शब्द .

Affirmative sentence ( साधारण वाक्य ) - 

बच्चो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि साधारण वाक्य होता कैसा है ?
तो बच्चों इस वाक्य में किसी बात को स्वीकार किया जाये
या जिस वाक्य में किसी बात को मना नही किया हो और न ही प्रश्न की तरह पूछा हो वह वाक्य साधारण वाक्य होता है।
  • जैसे- मैं बाजार जाता हूँ ।
  • मैं खाना खाता हूँ।
  • वह क्रिकेट खेल रही है।

इन सभी वाक्यों में किसी भी बात को न ही मना किया गया है और न ही प्रश्न की तरह पूछा है।
अब इन वाक्यों को भी देखिए -
  • मुझे बाहर मत निकालो ।
  • मैं केला नहीं खाती हूँ।
  • क्या मोहन स्कूल जाता है ?
  • वे केला क्यों खाते है ?
इन वाक्यों को ध्यान देखो तो हमें ऊपर के दो वाक्यों में मत और नही है मतलब इनमें किसी काम को मना किया है
और नीचे के दो वाक्यों को प्रश्न की तरह बनाया है।
इस लिये ये सभी वाक्य साधारण वाक्य नही हैं।

structure - subject +MV + object + O.W.

  • मैं बाजार जाता हूँ ।
  • I go to market.
  • वह खाना खाता है।
  • He eats food.
  • मैं पढ़ता हूँ ।
  • I read.
  • राम स्कूल जाता है।
  • Ram goes to school.
  • मोहन सुबह से खेलता है ।
  • Mohan plays from morning.

Negative sentence ( नकारात्मक वाक्य ) -

बच्चो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि नकारात्मक वाक्य होता कैसा है ?
जिस वाक्य में किसी बात को मना या नही की बात हो वह वाक्य नकारात्मक वाक्य (Negative sentence) होता है।

structure - subject + HV +  not + MV + object + O.W.

देखो हमारे इस tense में सहायक क्रिया (HV) he,she, it name के साथ does और I,we,you,they के साथ do का प्रयोग करते हैं।

  • मैं क्रिकेट नही खेलता हूँ।
  • I do not play cricket.
  • वह स्कूल नही जाता है।
  • He does not go to school.
  • वे किताब नही पढ़ते है।
  • they do not read book
  • रमेश कार नहीं चलाता है। 
  • Ramesh does not drive a car.
  • वह खाना नही पकाती है ।
  • He does not cook food.

interrogative sentence ( प्रश्नवाचक वाक्य ) -

बच्चो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि प्रश्नवाचक वाक्य होता कैसा है ?
जिस वाक्य में किसी बात को प्रश्न पूछने की बात हो वह वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य (interrogative sentence) होता है।

structure - HV+ subject +MV+object+O.W.

  • क्या वह मुझसे प्यार करती है ?
  • Does she love me ?
  • क्या तुम कानपुर जाती हो ?
  • Do you go to Kanpur ?
  • क्या राम मंदिर जाता है ?
  • Does ram go to temple ?
  • क्या सीता गीत गाती है ?
  • Does sita sing a song ?
  • क्या हम अंग्रेजी पढ़ते हैं ?
  • Do we read english ?

interrogative negative sentence ( प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य ) -

बच्चो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य होता कैसा है ?
जिस वाक्य में किसी बात को प्रश्न पूछने की बात हो और साथ में नहीं हो वह वाक्य प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य (interrogative negative sentence) होता है।

structure - HV+ subject +not +MV+object+O.W.

  • क्या वह मुझसे प्यार नहीं करती है ?
  • Does she not love me ?
  • क्या तुम कानपुर नहीं जाती हो ?
  • Do you not go to Kanpur ?
  • क्या राम मंदिर नहीं जाता है ?
  • Does ram not go to temple ?
  • क्या सीता गीत नहीं गाती है ?
  • Does sita not sing a song ?
  • क्या हम अंग्रेजी नहीं पढ़ते हैं ?
  • Do we not read english ?

Tense का PDF डाउनलोड करें -

download


Present continuous tense

Disclaimer - यदि आपको कहीं कोई समस्या हो तो please comment करें।

No comments:

Post a Comment

Adbox